हिंदी भाषा KENSRI

भाषा का विकास उसके साहित्य पर निर्भर करता है।

भाषा का विकास उसके साहित्य पर निर्भर करता है। आज के तकनीकी और ज्ञान-विज्ञान के युग में हमें हिंदी में भी समान रूप से बदलाव और विस्तार देना आवश्यक है, ताकि यह सभी क्षेत्रों में समृद्ध हो सके। मौलिक पुस्तकें और अनुवादित ग्रंथ हिंदी में तैयार होने चाहिए, ताकि ज्ञान और विज्ञान की जानकारी हर वर्ग तक आसानी से पहुँचे।

इससे न केवल शिक्षा के स्तर में सुधार होगा, बल्कि विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर भी मिलेंगे।

हिंदी का महत्व और विकास

भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में हिंदी ने आदान-प्रदान की भाषा के रूप में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह देश को जोड़ने वाला सूत्रधार है। सभी भाषाओं की ‘बड़ी बहन’ के रूप में हिंदी ने विभिन्न भाषाओं के प्रचलित शब्दों को अपनाकर अन्य भाषाओं के विकास में भी योगदान दिया है।
महात्मा गांधी और रवीन्द्रनाथ ठाकुर जैसे महान नेताओं ने भी हिंदी के महत्व को स्वीकार किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हिंदी ने अपनी पहचान बनाई है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी में अभिभाषण दिया गया, और भारत सरकार ने विदेशों में हिंदी के प्रचार-प्रसार तथा संयुक्त राष्ट्र में इसे आधिकारिक भाषा का दर्जा दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं।
आज तकनीकी दृष्टि से भी हिंदी प्रगति के मार्ग पर है। यह गर्व की बात है कि आज दुनिया के 175 से अधिक विश्वविद्यालयों में हिंदी के साथ-साथ ज्ञान-विज्ञान की पुस्तकें भी पढ़ाई जा रही हैं। समाचार, संवाद और डिजिटल माध्यमों में हिंदी का उपयोग निरंतर बढ़ रहा है।

whatsapp image 2025 08 31 at 5.07.52 pm rpoj6x227k0m7mwjq85pdnbw10kaa9l4kzhvbqphe4

हिंदी विभाग में पाठ्य सहगामी गतिविधियाँ

भाषायी खेल

सरल संवाद

रचनात्मक लेखन

रचनात्मक भाषण कौशल

प्रतियोगिताएँ और परियोजना-कार्य

प्रतियोगिताएँ

सरल संवाद

This website stores cookies on your computer. Cookie Policy